छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मौसम एक बार फिर से बदल चुका है। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो चुका है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। कुछ दिन पूर्व की तुलना में तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ चुका है। हालांकि मौसम साफ होते ही फिर से ठंडकता बढ़ सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
सेहत पर असर
दूसरी ओर मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संया में बढ़ोतरी हो रही है। सर्दी, खांसी लोगों को परेशान कर रहा है। बुखार भी लग रहा है। इसके इलाज को लेकर मरीज डॉक्टरों के पास जा रहे हैं। उनसे जरूरी दवाईयां व सलाह ले रहे हैं। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चों को सर्दी और खांसी अधिक परेशान कर रहा है।
तापमान में उतार चढ़ाव
कवर्धा के तापमान में अभी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। वेबसाइड के अनुसार गुरुवार 26 दिसंबर को कवर्धा में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 17 रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तामपान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो सकती है। अनुमान है कि शनिवार से तापमान में गिरावट आएगी।