छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमण्डल में एक बाघ की आमद ने जंगल में हलचल मचा दी है। पसान रेंज के जंगल में मरवाही वनमंडल से भटककर एक बाघ सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा है, जिसे लेकर वन विभाग अब पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने इसके सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है। वन अधिकारी अब बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। जंगल में बाघ की आमद ने वन क्षेत्र में एक नई चिंता को जन्म दिया है, खासकर कटघोरा क्षेत्र में हाल ही में हाथियों के उत्पात के बाद बाघ के आने से वन अमले में हड़कंप मच गया है।

चैतमा वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से तात्कालिक निर्देश जारी किए गए हैं कि स्थानीय लोग और जंगल में काम करने वाले कर्मचारी सतर्क रहें। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और अगर बाघ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है और वन कर्मचारियों को विशेष रूप से गांवों और बस्तियों के पास अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *