भा.ज.पा. संगठन में इस बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए 35 से 45 वर्ष तक के युवाओं को मौका दिया गया है। सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक के लिए मंडल अध्यक्ष पद पर इस बार युवा चेहरा दिनेश बारी को चुना गया है। दिनेश बारी, जो कि पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता हैं, अब लखनपुर मंडल के नए अध्यक्ष बने हैं। इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।

 

शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास पर लखनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश बारी का फूला माला पहनाकर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लखनपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने नए अध्यक्ष दिनेश बारी को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी हित में बेहतर कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 

भा.ज.पा. के पदाधिकारियों ने एक-एक करके दिनेश बारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

 

स्वागत समारोह में पूर्व सांसद कमलभान सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, और कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *