राजधानी में शनिवार को विभिन्न तरह के आयोजन होंगे :-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर टिकरापारा के आरडीए कॉलोनी के नूतन स्कूल में राष्ट्रीय दिशा मंच द्वारा दोपहर 1 बजे से ध्यान- योगाभ्यास कराया जाएगा. वहीं 500 स्कूली बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया जाएगा. श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा गर्ल्स कॉलेज साल में दोपहर 1 बजे से का वार्षिकोत्सव शुरू होगा. रामनगर-कोटा मार्ग स्थित दिशा स्कूल में शाम 5 बजे से वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा.
वहीं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आज स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह ‘कायाकल्प’ का आयोजन कर रहा है. पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके अलावा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में दोपहर 1.30 बजे से प्राचीन छत्तीसगढ़ में कला और वास्तुकला विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ होगा.
