स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजनबाई की हालत जानने बुधवार को उनके निवास गांव गनियारी पाटन, दुर्ग पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजनबाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजनबाई को प्रदान किया। मंत्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की मांग को लेकर मुयमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासनस्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सौंपा चेक
अब छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दुर्ग जिले के गनियारी गांव में पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने तीजन बाई को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।