4078145881738806504
14271021545470334915

बारसूर के प्रसिद्ध बूढ़ा सागर में मोटर वोट और पैडल वोट की सुविधा शुरू होने से स्थानीय नगरवासियों और पर्यटकों में खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए जिमेदारी स्थानीय ‘जय माँ दुर्गा स्व सहायता समूह’ को सौंपी है।

सुबह 8 से 11 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सात सीटर मोटर वोट में सागर का एक चक्कर लगाने का किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति और पैडल वोट का किराया 30 रुपये रखा गया है। जहां बच्चे और पर्यटक मोटर वोट की सवारी को लेकर उत्साहित हैं, वहीं स्थानीय लोग किराए को लेकर कुछ असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति किराया अधिक है। हालांकि, स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि यह किराया मोटर वोट के संचालन, मेंटेनेंस और समूह के सदस्यों की आजीविका के लिए जरूरी है।
सुरक्षा के संबंध में भी कुछ लोगों ने चिंता व्यक्त की। प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने का समूह की महिलाओं के पास अनुभव है कि नहीं? यह भी एक बहुत बड़ा सवाल है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ तैराकी में प्रशिक्षित पुरुषों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट का प्रबंध किया है।

नगरवासियों ने रखी मांग

नगरवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाए और सागर को आकर्षक बनाने के लिए फूलों और पौधों की सजावट की जाए। साथ ही, बच्चों के लिए झूले और बैठने की व्यवस्था जैसे बुनियादी सुविधाएं भी जोड़ी जाएं। बारसूर के नागरिकों को उमीद है कि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान देगा और बूढ़ा सागर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *