पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मेकाहारा में एकीकृत नवीन भवन के निर्माण कार्य के टेंडर निकालने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना की है। इसका जवाब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी एक तरह से धन्यवाद से दिया है। ठीक इसके पहले कांग्रेस ने मेकाहारा अस्पताल में दवा की कमी को लेकर एक पोस्टर जारी किया था। इसके बाद सियासत गरमा गई है।
जनसुविधा के कार्य दलगत राजनीति से ऊपर: सीएम
इसके जवाब में सीएम साय ने लिखा है, टीएस सिंहदेव, आपकी इस शुभेच्छा के लिए आभार। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जनसुविधा के कार्यों में दलगत राजनीति को कभी आड़े नहीं आने देना चाहिये। हम पहले के सभी अधूरे कार्यों को भी बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरा कर रहे हैं।
कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा, भाजपा ने कसा तंज
CG Politics: सोशल मीडिया में पूर्व डिप्टी सीएम के बयान के बाद कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम तो अंबेडकर अस्पताल से लेकर पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। अगर टीएस सिंहदेव ने ऐसा कहा है तो यह उनका व्यक्तिगत आकलन है।