4078145881738806504
14271021545470334915

सोमवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. रायपुर में न्यूनतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बिलासपुर में 20.2 और जगदलपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा है. अगले 2 दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे. इसके कारण न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले के मुकड़ेगा स्टेशन में 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दुर्ग और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि मंगलवार से अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है. मंगलवार को प्रदेश को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्से में कोल्ड वेव जैसी स्थिति में निर्मित नहीं होगी. लेकिन ठंड का एहसास जरूर होगा. इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाके में अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना है. रायपुर में भी आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना जताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *