4078145881738806504
14271021545470334915

राज्य में हिमालय की तराई से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है. राजधानी रायपुर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में नमी धीरे-धीरे कम हो रही है और उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है. इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में मौसम साफ होने की संभावना है और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा..

वहीं सूरजपुर में बारिश होने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है. धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखे गए धान को बारिश के कारण भीगने का डर सता रहा है, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *