चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मंजूरी
छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। नए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सूरजपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए मंजूरी मिल गई है। केन्द्र सरकार ने विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है। जिला बनने के बाद से लगातार केन्द्रीय विद्यालय को लेकर मांग हो रही थी। जिसके बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयास से मंजूरी मिली है।