4078145881738806504
14271021545470334915

सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। जहां से वे आज मुंबई जाएंगे। वे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं सीएम साय के अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे।

सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे। सीएम शुक्रवार को रायपुर वापस आएंगे। इससे पहले बुधवार देर रात सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर दौरान नक्सल ऑपरेशन के संबंध में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *