4078145881738806504
14271021545470334915

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है.इसके तहत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं. अब तक इस योजना के तहत विष्णु सरकार ने 9 किस्तें जारी कर चुकी हैं. वहीं अब 70 लाख महिलाओं को 10वीं किस्त का बेस्रबी से इंतजार है, जो आज जारी हो जाएंगे.

70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख ट्रांसफर करेंगे सीएम साय

सीएम विष्णु देव साय मंगलवार, 3 दिसंबर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम यह राशि ऑनलाइन जारी करेंगे. इस योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. बता दें कि सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *