मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां पर वे 12 बजे रायगढ़ में उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय 135 करोड़ 9 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम साय रायगढ़ में बनने जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 97 करोड़ 51 लाख के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख के 13 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *