पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता
भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक), रायपुर चेप्टर द्वारा कक्षा 7वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. यह कार्यक्रम शासकीय जे.एन. पांडेय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला में सुबह 10:30 बजे से होगा.

सत्संग समारोह
उदितमुनि नाम सत्संग समिति के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर धर्मदास सत्संग समारोह बिरगांव के ग्राम बंजारी नगर में आयोजित किया जाएगा.

गीता जयंती पर सामूहिक पाठ
महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक और योग समिति द्वारा चौबे कॉलोनी केंद्र में श्रीमद् भागवत गीता के 18वें श्लोक का सामूहिक पाठ किया जाएगा. यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा.

श्रीमद् भागवत महापुराण: राजधानी रायपुर के आम शिवानी में श्री राम जानकी मंदिर में आज से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. भागवत महापुराण का आयोजन 1 दिसंबर 2024 से 9 दिसंबर 2024 तक किया गया है. भागवत महापुराण कथा 9 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 तक चलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *