बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम के निर्देश : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में मौसम खराब है। साइक्लोन का असर राज्य में भी पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *