केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर आंवटित कर दिया है। इसमें 2024 बैच के 180 आईएएस अफसर शामिल हैं। छत्तीसगढ़ को भी तीन आईएएस अफसर मिले हैं।

पीएससी में 75 रैंक लाने वाले अक्षय दोषी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आईएएस सामान्य वर्ग से आते हैं। वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441वीं रैंक प्राप्त की थी। वे एससी कैटेगरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *