4078145881738806504
14271021545470334915

उत्तर से आने वाली हवा का प्रभाव कम होने की वजह दो दिन बाद रात के तापमान में वृद्धि होने और ठंड कम होने के आसार हैं. अभी शहर में रात को ठंड है, तो सरगुजा के कुछ शहरों में शीतलहर की स्थिति है. महीने के अंतिम सप्ताह में राज्य का न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. पिछले चौबीस घंटे में रात के पारे में थोड़ी वृद्धि हुई है, मगर इसका खास प्रभाव उत्तरी इलाके में नहीं हुआ है. वहां का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच होने की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

रात में पड़ रही ठंड
राजधानी रायपुर में पारा 15 डिग्री पहुंचा. शहर में भी देर रात के बाद ठंड महसूस हो रही है और इसका प्रभाव सुबह तक है. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के मुताबिक, नमीयुक्त हवा के प्रवेश से दो दिन बाद ठंड का प्रभाव कम होगा, क्योंकि रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. इसका प्रभाव माह के अंत तक रहने का अनुमान है. इसके बाद पुनः उत्तर से आने वाली हवा बढ़ती ठंड लेकर आएगी. रविवार को दिन में हल्के बादल रहने की वजह से तापमान अपनी सामान्य स्थिति में रहा और गर्मी का एहसास भी नहीं हुआ.

सुकमा ज्यादा अंबिकापुर कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुकमा का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा, जो सबसे अधिक था. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम है. राजधानी रायपुर में पारा क्रमश: 29.2 और 15 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर में दिन का पारा 27.7 और रात का 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया.

बीते चौबीस घंटे में सूरजपुर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 24.8 डिग्री, कोरिया का 25.9 डिग्री, जशपुर का 26.7 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही 26.4 डिग्री, कोरबा का 27.1 डिग्री, मुंगेली का 27.5 डिग्री, बिलासपुर का 27.8 डिग्री, महासमुंद का 27.9 डिग्री, दुर्ग का 28.8 डिग्री, राजनांदगांव का 28.3 डिग्री, बालोद का 29.1 डिग्री, कांकेर का 28.5 डिग्री, नारायणपुर का 26.5 डिग्री, बस्तर का 27.7 डिग्री, बीजापुर का 28.3 डिग्री, दंतेवाड़ा का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *