4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर राजधानी रायपुर के पवित्र खारुन नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किया. उन्होंने श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिये जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनायें दी।

स अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर महादेव घाट में आयोजित होने वाला पुन्नी मेला बहुत लोकप्रिय है. दूर-दूर से लोग इसमें बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लेने आते हैं. हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरायें ना केवल हमारी आस्था को मजबूत करती हैं अपितु हमारे जीवन में उल्लास भी भरती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *