छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरकर 19.7 डिग्री पर आ गया है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे आया है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर आ सकता है।

वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। मंगलवार को यह 33 डिग्री था, जो सामान्य से ढाई डिग्री से ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। नवंबर का दूसरा सप्ताह भी खत्म होने वाला है और राजधानी समेत प्रदेश में पारा खास नहीं गिरा है। हालांकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। उत्तर तमिलनाडु व उससे सटे दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों से लगे बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।
इसके असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मंगलवार को देवउठनी के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। इससे ठंड कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *