जनजातीय गौरव दिवस पर कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। बड़ी संख्या में आदिवासी कलाकार समारोह में प्रस्तुति देंगे। कलाकार आज ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे कलाकारों का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। 100 से ज्यादा आदिवासी कलाकार आज रायपुर पहुंचेंगे। संस्कृति विभाग कलाकारों का स्वागत करेगा। छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। आदि लोक नृत्य नाटिका,  भील भगोरिया नृत्य, गारो और आओ नागा सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। 14 और 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *