छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में साइबर ठग इन दिनों चार तरीकों से लोगों को ज्यादा ऑनलाइन ठग रहे हैं। पिछले चार माह में रेंज साइबर थाना में इन तरीकों से ऑनलाइन ठगी के 37 मामले सामने आए हैं। इनमें से 28 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों ने देश के अलग-अलग शहरों में 400 करोड़ से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठगी के ट्रेंड को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पिछले चार माह में साइबर रेंज थाना में इन तरीकों से ठगी के 37 मामले दर्ज हुए। इनमें से 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के बैंक खातों से 4 करोड़ रुपए होल्ड कराया गया है। 2 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा 1500 से अधिक मोबाइल सिम और 250
को ब्लॉक कराया गया है। जांच में इन आरोपियों द्वारा इस्तेमाल बैंक खाता व मोबाइल नंबरों की देश भर के अलग-अलग क्राइम ब्रांच और पुलिस थानों में 7900 शिकायतें दर्ज हैं।