दीपावली पर्व में एक ओर जहां सभी इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर बस्तर एसपी शहीद जवानों के घर जाकर उनके परिजनों को दीपावली की बधाई देने के साथ ही उनके साथ इस पर्व को भी मनाया गया।

बता दें कि SP, ASP समेत पुलिस के अन्य अफसर करीब 3 से 4 शहीद परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। साथ ही यदि कोई भी दिक्कत हो तो इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा।
एसपी और एएसपी के अलावा SDOP और थाना प्रभारी भी जिले के अलग-अलग गांवों में शहीद परिवारों से मिलने पहुंचे। इन्होंने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी और खुशियां बांटी।
वहीं शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों ने अफसरों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगा कि पुलिस वाले घर आए और इस दिवाली उन्हें याद किया।
 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दीपावली के एक दिन पहले कुकुर तिहार मनाया गया। पुराने बस स्टैंड में संचालित बेजुबान डॉग्स सेंटर्स में बड़ी संख्या में कुत्तों की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *