रायपुर में स्वच्छ दीवाली,शुभ दीवाली अभियान का आगाज हुआ। अभियान 3 नवंबर तक चलाया जाएगा। प्रत्येक जोन में कबाड़ खरीदी के लिए आरआरआर केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही गंदे स्थान को चिन्हित कर अभियान के तहत स्वच्छ बनाया जाएगा। बड़े नालों तालाबों और नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा लोकल फॉर वोकल, लाइट, लैंप, स्वच्छ फूड स्ट्रीट, वेस्ट टू आर्ट जैसे स्वच्छ सकारात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।