राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 26 अक्टूबर शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। आईआईटी भिलाई में सुबह 11 बजे से दीक्षा समारोह शुरू होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होने वाले आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह यूजी और पीजी के 25 विद्यार्थियों को 33 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार 26 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम राजभवन से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी, जहां दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके पश्चात, राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए भिलाई के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *