4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Hamare Shikshak App: ई-अटेंडेंस को लेकर विरोध शुरू, शिक्षक संगठनों ने कहा-टीचर्स के साथ सौतेला व्यवहार न करे सरकार Gold Rate Today 24 June 2025: सोने के दाम में गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, पढ़ें आज का सोने-चांदी का भाव UP BJP MLA Car Accident: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर पहला रोड एक्सीडेंट, EX CM के बेटे की स्कॉर्पियो 6 बार पलटी, 7 घायल Today live Update: ट्रम्प का दावा-ईरान-इजराइल में सीजफायर लागू, ईरान ने किया खारिज, इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला Dhanu July Month Horoscope: धनु के लिए करियर में उन्नति के संकेत, जुलाई में और क्या होगा खास, पढ़ें आर्थिक-लव राशिफल Bhopal News: नालों की हो सफाई, स्ट्रीट लाइट और गड्ढों की मरम्मत पर फोकस, नगर निगम अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गुरुवार को पुष्य नक्षत्र यानी गुरु पुष्य योग रहेगा। दीपावली के पहले ये खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। ऐसे में यदि सभी जातकों पर ग्रह नक्षत्रों का असर पड़ेगा। मेष राशि वालों को उनकी खोई चीज वापस मिल सकती है। आपके तारे क्या कहते हैं। इसके लिए पढ़ें गुरुवार का राशिफल।

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)-

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी की बातों में न आएं। कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)-

वृषभ राशि के लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। समय रहते काम पूरा करने की सलाह आपको दी जा रही है। बातचीत में सावधानी रखें। कामों को पूरा करने में समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)-

इन जातकों के मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। रिश्तों में नयापन आएगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के आसार हैं। माहौल खुशनुमा रहेगा। पड़ोस में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाद विवाद की स्थिति में आपको शांत रहने की सलाह दी जा रही है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)-

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन जोखिम से बचने की सलाह दे रहा है। जिम्मेदारियां बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष में किसी से मुलाकात हो सकती है। धन उधार देने से बचना होगा।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)-

सिंह राशि के जातकों के लिए समाज में मान सम्मान दिलाएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। लोग आपके काम की सराहना करेगें। गलती के लिए आपको किसी से माफी मांगनी पड़ सकती है।  पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज न करें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। कीमती चीज खो सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही टेंशन दूर होगी।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)-

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी से बचना होगा। आपकी प्रिय वस्तु खो सकती है। रुके कामों को पूरा करने की सलाह दी जा रही है। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)-

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग पॉलिटिक्स से बचें तो बेहतर होगा। परिवार के सदस्यों के सामने कुछ समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुख सुविधाओं की वस्तुए खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी के लेनदेन में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अटके काम के पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)-

धनु राशि के जातकों के लिए दिन खास रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं। यदि नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, कर सकते हैं। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)-

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। आनंनदमय रहेगा। व्यापार आर्थिक सुधार होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। यदि कर्ज लिया है तो उधार चुकाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। मौसमी बीमारी आपको बीमार कर सकती है। आपको किसी कार्य क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। जिससे आप खुश रहेंगे। पिता कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)-

मीन राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव ला सकता है। व्यापार में डील कर रहे हैं तो निराशा हाथ लकती है। क्योंकि हो सकता है बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल जाए। परिवार में किसी सदस्य से आपकी खटपट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *