Uber: उबर ने बताया कि इस तरह के मामले या शिकायतें उठाई जाती हैं, तो यूजर्स को तुरंत उसके पैसे वापस कर दिए जाते हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी ग्राहक ने कैब बिल के बारे में शिकायत की है. लोग अक्सर उबर और ओला जैसी विभिन्न कैब कंपनियों द्वारा यात्रा के लिए काफी अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत करते हैं. स्पर्श गुप्ता नाम के एक दिल्ली निवासी ने भी अपने कैब बिल के बारे में ट्वीट किया था और कहा था कि सफर के अंत में उन्हें मिला बिल, शुरुआत में दिखाए गए बिल से तीन गुना अधिक था.