अभिभावक एकता मंच ने शिकायत में कहा है कि स्कूलों में किताब-कॉपियों की दुकानें लग गई हैं. जो कॉपी बाजार में 20 रुपये की मिलती है उस पर स्कूल का लेबल लगा कर उसे 40 से 50 रुपये में बेचा जा रहा है. नियम ये है कि 5 साल से पहले स्कूल की यूनिफॉर्म नहीं बदल सकते, इसके बावजूद कई स्कूलों ने यूनिफॉर्म बदल दी है.