H3N2 Influenza Wave in India: देश में इस समय बुखार और कोल्ड की एक तेज लहर चल रही है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पूरे देश में फैली बुखार की ताजा लहर के लिए H3N2 वायरस को जिम्मेदार ठहराया है. यह वायरस इन्फ्लुएंजा ए (Influenza A) का एक उपप्रकार (subtype) है. यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक H3N2 संक्रमण के लक्षण मौसमी फ्लू वायरस के समान ही होते हैं. इसमें बुखार, सांस संबंधी दिक्कतें, जैसे खांसी और नाक बहना शामिल हैं. लक्षणों के बढ़ने पर शरीर में दर्द, मतली, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *