Will Pratima Bhoumik Be Tripura First Woman CM: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम त्रिपुरा के नए सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा है. भौमिक ने माकपा का सबसे मजबूत किला माने जानी वाली धनपुर सीट से विधानसभा का चुनाव जीता है. भौमिक ने 1998 में भी माकपा के खिलाफ धनपुर से चुनाव लड़ा था. भौमिक ने कहा कि इस बार धनपुर के लोगों ने यह भ्रम तोड़ा कि ये वामपंथियों की एक एलीट सीट है. भौमिक ने वामपंथी उम्मीदवार को लगभग 3,500 मतों के अंतर से हराया. अपने सीएम बनने के बारे में भौमिक ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी वो उनको हमेशा से स्वीकार रहा है.