जींस के कपड़े से तैयार चप्पलों की बोधगया के बाजारों में खूब बिक्री होती है. इसे देश-विदेश के लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खास कर इन चप्पलों का इस्तेमाल बोधगया के महाबोधि मंदिर में किया जाता है. मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को चमड़े या प्लास्टिक का चप्पल पहन कर अंदर जाने की अनुमति नहीं है. इसके कारण श्रद्धालु जींस या जूट से तैयार चप्पल पहन कर मंदिर में जाते हैं