Nagaland Assembly Elections: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नागालैंड में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि नागालैंड और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की केवल एक ही नीति रही है. कांग्रेस की नीति है कि वोट लो और भूल जाओ. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस नेता नगालैंड की ओर आंख मूंद लेते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर नागालैंड में रिमोट कंट्रोल से सरकार को चलाने का आरोप लगाया.