India-Philippines BrahMos Deal: चीन की हिमाकत से निपटने के लिए फिलीपींस ने अपनी नौसेना को और मजबूत करना शुरू किया है. फिलीपींस ने 3 ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम प्राप्त करने के लिए पिछले साल भारत के साथ 374.96 मिलियन डॉलर का करार किया था. अलगे साल से ब्रह्मोस एंटी शिप सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी भी होनी शुरू हो जाएगी.