4078145881738806504
14271021545470334915

नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर नगर पंचायत समोदा में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। नामांकन के अंतिम दिन आज 28 जनवरी को भाजपा ने नगर में भव्य रैली निकालते हुए अपने अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी छोटेलाल सोनकर सहित 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरे। इस दौरान नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा। पार्टी का झंडा हाथ में उठाए सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक पूरे जोश में नारेबाजी कर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता और आम मतदाताओं की भागीदारी से पूरा नगर का माहौल काफी जोश भरा रहा।

मैं जनता का विश्वास जीतने आया हूँ। मैं समोदा की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहा हूँ। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकास है और इसके लिए मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।

इस दौरान नामांकन रैली में चुनाव प्रभारी डॉक्टर गुलाब टिकरिहा, समोदा मंडल अध्यक्ष देव कुमार साहू, महामंत्री पीला राम निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू, लखन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र वर्मा, अश्वनी वर्मा, खुलेस साहू, जयकांत वर्मा, राजा राम साहू मौजूद रहे।

इस चुनावी महायुद्ध में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामोद की जनता किसे समर्थन देगी? किसके नाम पर जनता की मुहर लगेगी? मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, और अब सबकी नजरें मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *