‘मेरा संविधान मेरा अभियान’ कार्यक्रम के तहत आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा युवाओं से संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष पहल के रूप में शुरू किया गया था. कार्यक्रम का समापन आज साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा, जहां मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे. इस दौरान युवाओं को संविधान के महत्व के बारे में बताया जाएगा और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया जाएगा.