4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

छत्तीसगढ़ ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए आज नवा रायपुर में पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेक्टर-5 में आयोजित कार्यक्रम में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। जिसकी लागत 1100 करोड़ रुपये है।

इसी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में ई सेवा (Raipur Semiconductor Chip Plant) को भी तेजी से बढ़ावा मिलने वाला है। आज रायपुर में ही सीएम विष्‍णुदेव साय ने ई-ऑटो सेवा का भी शुभारंभ किया। इसका संचालन स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से किया जाएगा। इन ऑटो को महिलाएं ही संचालित करेंगी।

सेमीकंडक्टर प्लांट की मुख्य विशेषताएं

पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Raipur Semiconductor Chip Plant) द्वारा निर्मित यह प्लांट गैलियम नाइट्रेड (GaN) सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन करेगा।

यह चिप्स 6G और 7G इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम, डिफेंस टेक्नोलॉजी और हाइ-स्पीड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोगी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *