World Obesity Day 2023: ‘वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन’ द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में अगर रोकथाम नहीं किया गया तो बच्चों में मोटापे के मामलों में 2035 तक सालाना 9 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि हर साल 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है.