विश्व पुस्तक मेला 2023 में वाणी प्रकाशन समूह के ‘साहित्य घर उत्सव’ में कई पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. पुस्तक मेला के आठवें दिन वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रताप सोमवंशी के नाटकों का संग्रह लोई, डीपी यादव का कविता संग्रह ‘वक्त साक्षी है’, विपिन चौधरी का कविता संग्रह ‘संसार तुम्हारी परछाईं’, पटकथा लेखक बोधिसत्व की पुस्तक ‘महाभारत यथार्थ कथा’, चर्चित कथाकार गीताश्री की पुस्तक ‘अम्बपाली एक उत्तर गाथा’ और शायर आलोक यादव की पुस्तक ‘कलम ज़िंदा रहेगा’ का लोकार्पण किया गया.