Weather Forecast Updates: देश के ज्यादातर हिस्से इस समय बेमौसम की बरसात की चपेट में हैं. बारिश के साथ ही आंधी और ओलों ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है. खेतों में कुछ समय पहले तक लहलहा रही फसलें इस समय बारिश और ओलों की मार से गिर चुकी हैं. आईएमडी का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी मौसम के तूफानी रहने की उम्मीद है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के साथ ही नॉर्थ ईस्ट के ज्यादातर राज्यों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है. कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.