Weather Forecast Updates: देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश, आंधी और ओलों के गिरने का दौर चल रहा है. आईएमडी ने कहा कि आज से मौसम थोड़ा साफ होने लगेगा. मगर बेमौसम की बरसात से ये राहत अस्थाई होगी. इसके बाद 23 से 25 मार्च तक बारिश का एक दौर आ सकता है. इस समय मुंबई में बारिश हो रही है. आईएमडी ने मुंबई के आसपास के इलाकों में 3-4 घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है.