4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से शहर में रात का पारा एक दिन में तीन डिग्री नीचे चला गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि दिन का तापमान 29 डिग्री पर स्थिर है। रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने से हवा में ठंडक घुल गई है और ठंड का एहसास होने लगा है।

लोग आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोत्तरी होने को देखते हुए ठंड से बचने के उपाय करने में जुट गए हैं। रविवार को सुबह-सुबह तेज ठंड महसूस हुई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को ज्यादा ठंड लगी। हालांकि, धूप निकलने के बाद ठंड कम हो गई। दोपहर बाद फिर से पारा लुढक़ने लगा। शाम को तेज ठंड महसूस हुई और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। रात में ठंड और बढ़ गई। सुबह आर्द्रता 73 फीसदी थी जो शाम को घट गई। शाम को यह 48 फीसदी रिकॉर्ड की गई। वहीं बात करें शहर से बाहर गांवों में तो वहां शहर की तुलना में ज्यादा ठंड का एहसास हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा घटने के साथ ही उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट अभी जारी रहेगी। मंगलवार को भी अच्छी ठंड महसूस होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *