4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ से मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते 3 अप्रैल से मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश संभावित है।

2 और 3 अप्रैल को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि तीसरा सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना है। यह सिस्टम 2 से 3 अप्रैल तक एक्टिव हो सकता है। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद 3 अप्रैल से मौसम बदलेगा। रविवार को जगदलपुए का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Weather Alert: इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 1 और 2 अप्रैल को दुर्ग, बस्तर संभाग और अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 1 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर इलाके में बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को को दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *