4078145881738806504
14271021545470334915
Voter List Verification India

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किये जाने के उपरांत कैटेगरी सी के ऐसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में नाम दर्ज है किन्तु उक्त मतदाता का स्वयं नाम अथवा उनके माता/ पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नही है। ऐसे मतदाताओं को आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज के साथ सुनवाई स्थल पर उपस्थित होकर सुनवाई किया जाना है। जिला-सूरजपुर अंतर्गत कुल 10025 मतदाताओं को कैटेगरी सी के रूप में चिन्हांकित किया गया है। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से तामिल कराकर बीएलओ ऐप में अपलोड कराया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी मतदाताओं को 07 जनवरी 2026 तक शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराया जाना है। मतदान केन्द्रों के बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को नोटिस तामिल करने एवं बीएलओ ऐप में अपलोड करने की कार्यवाही का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर के मतदान केन्द्र क्र. 57 सूरजपुर-5 एवं मतदान केन्द्र क्र. 124 परसा पारा का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराते हुये पावती बीएलओ ऐप में अपलोड किये जाने हेतु संबंधित मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती शिवानी जायसवाल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर, श्री अजय मोडियम अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रामानुजनगर, श्री सूर्यकांत साय तहसीलदार सूरजपुर श्रीमती सरिता राजवाडे नायब तहसीलदार देवनगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *