4078145881738806504
14271021545470334915

पोड़ी में CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान! 141 विकास कार्यों की सौगात, ₹126 करोड़ से ज्यादा की बारिश!

ByThepublic

Feb 16, 2026 #141 development works, #141 विकास कार्य, #38 crore projects, #38 करोड़, #88 crore projects, #88 करोड़, #Bhoomipujan, #BJP Chhattisgarh, #breaking news, #CG development, #cg news, #Chhattisgarh CM, #chhattisgarh government, #Chhattisgarh politics, #CM Sai Speech, #CM Sai visit, #CM Vishnu Deo Sai, #development package, #development works, #government projects, #inauguration, #Infrastructure Development, #latest news today, #Manendragarh Chirmiri Bharatpur, #MCB district, #Podi, #public facilities, #road construction, #Vishnu Deo Sai, #Vishnu Deo Sai latest update, #अधोसंरचना विकास, #आज की ताज़ा खबर, #एमसीबी जिला, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री, #छत्तीसगढ़ राजनीति, #छत्तीसगढ़ विकास, #छत्तीसगढ़ सरकार, #जनसुविधा, #पोड़ी, #ब्रेकिंग न्यूज़, #भाजपा छत्तीसगढ़, #भूमिपूजन, #मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, #मुख्यमंत्री दौरा, #लोकार्पण, #विकास कार्य, #विकास की सौगात, #विष्णु देव साय, #सड़क निर्माण, #सरकारी योजनाएं
Vishnu Deo Sai Podi program

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के पोड़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए ₹88 करोड़ से अधिक की लागत के 59 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹38 करोड़ से अधिक की लागत के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य आवश्यक अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें तेज गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारना है। हमारी सरकार  परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक विकास की पहुँच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *