4078145881738806504
14271021545470334915

बस्तर में दुग्ध क्रांति की तैयारी! पशुपालक और बिहान दीदियां जा रहीं अमूल-बनास डेयरी सीखने

ByThepublic

Feb 12, 2026 #Amul Dairy, #Amul model in Chhattisgarh, #Animal husbandry, #Banas Dairy, #Banaskantha Gujarat, #Bastar dairy, #Bastar development, #Bastar milk mission, #Bastar news, #Bihan didi, #Bihan Yojana, #CG govt, #chhattisgarh government, #chhattisgarh news, #Cooperative society, #Dairy business, #Dairy cooperative model, #Dairy farming, #Dairy marketing, #Dairy training, #deputy cm chhattisgarh, #Gujarat model, #Kedar Kashyap, #Livestock farmers, #Milk processing, #Milk production, #National Dairy Development Board, #NDDB, #rural development, #rural livelihood, #Vijay Sharma, #Women SHG, #अमूल डेयरी, #उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, #केदार कश्यप, #गांव का विकास, #गुजरात मॉडल, #ग्रामीण आजीविका मिशन, #ग्रामीण रोजगार, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #डेयरी प्रशिक्षण, #डेयरी फार्मिंग, #डेयरी मार्केटिंग, #डेयरी सहकारी मॉडल, #दुग्ध व्यवसाय, #दूध उत्पादन, #दूध प्रसंस्करण, #पशुपालक, #पशुपालन, #बनास डेयरी, #बनासकांठा गुजरात, #बस्तर डेयरी, #बस्तर न्यूज़, #बस्तर विकास, #बिहान दीदी, #महिला स्व सहायता समूह, #विजय शर्मा, #सहकारी समिति
Vijay Sharma deputy CM Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने आज नया रायपुर स्थित निवास में गुजरात के बनासकांठा जिले के शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बस्तर संभाग के पशुपालकों और बिहान समूह की दीदियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर भ्रमण के उद्देश्य और उससे मिलने वाली संभावित सीख पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह भ्रमण केवल देखने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने और उसे अपने क्षेत्र में लागू करने का अवसर है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे बनासकांठा के सफल डेयरी सहकारी मॉडल, प्रबंधन प्रणाली और तकनीकी नवाचारों का गंभीर अध्ययन कर बस्तर में दुग्ध उत्पादन एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्नत पशुपालन तकनीक, संतुलित चारा विकास, दुग्ध संकलन एवं प्रसंस्करण प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, डेयरी उत्पाद निर्माण और विपणन व्यवस्था का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। सहकारी मॉडल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से प्रतिभागी गुजरात में बनास डेयरी, अमूल डेयरी तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड सहित विभिन्न डेयरी संस्थानों का अवलोकन करेंगे। बनासकांठा अपनी उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन प्रणाली और मजबूत सहकारी ढांचे के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *