हाइलाइट्स
विदिशा में दंपती ने किया सुसाइड का प्रयास
पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
बहू ने सुसर पर लगाए आरोप
Vidisha Suicide Case: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उनारसी कलां थाना क्षेत्र के चांदबर गांव में एक दंपती ने जहर खा लिया, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पैसों को लेकर घर में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, 11 महीने पहले विदिशा के राजकुमार अहिरवार की शादी अशोकनगर के बडका गांव की उमा बाई से हुई थी। उमा ने बताया, गुरुवार शाम को ससुर ने पति से हिसाब मांगा और पैसों को लेकर विवाद किया। जब राजकुमार ने पैसे ना होने की बात कही तो, सुसर ने जहर खाकर मर जाने के लिए कहा। साथ ही चप्पल से मारने की कोशिश की।
इसके बाद पत्नी ने खाया जहर
इसके बाद रात करीब 8:30 बजे पति ने जहर खा लिया। इसके बाद पत्नी से कहा कि तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले। दोनों को बेहोशी की हालत में गुना अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
इसलिए किया सुसाइड का प्रयास
उमा ने आरोप है कि ससुर आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते थे। पति के घुटनों में पानी भरने की बीमारी थी, इलाज के लिए पैसे भी नहीं देते थे। इसलिए दोनों ने जहर खा लिया।
The post Vidisha Suicide Case: दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती, 11 महीने पहले हुई थी appeared first on Thepublic News.