Blue Light in Parvati River: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में शुक्रवार देर शाम को रहस्यमयी रोशनी दिखी. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. काफी देर तक यह रोशनी नदी की लहरों में चमकती रही. इस दौरान जैसे ही लोगों को रौशनी के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे.