जावेद अख्तर उर्दू के मशहूर शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए लाहौर गए थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 26/11 के हमलावर उनके देश के थे और आज भी खुलेआम घूम रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से कहा, ‘अगर हिन्दुस्तानी इस बारे में शिकायत करते हैं तो आपको नाराज नहीं होना चाहिए.