4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

रिपोर्ट- आलोक राय 
हाइलाइट्स

UP में 51 PCS अफसरों का तबादला
कई जिलों में ADM-SDM की नई तैनाती
महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

UP PCS Transfer May 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 51 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के कई जिलों में ADM (अपर जिलाधिकारी), SDM (उपजिलाधिकारी), नगर आयुक्त, और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।
प्रमुख तबादले और तैनातियां 

अर्चना द्विवेदी को अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।
संतोष कुमार सिंह, जो पहले ADM (FR), शामली थे, अब बरेली में ADM (FR) के रूप में सेवाएं देंगे।
प्रशांत कुमार भारती को महाराजगंज का ADM (FR) बनाया गया है।
पंकज वर्मा, जो पहले महाराजगंज के ADM (FR) थे, अब मथुरा में यही जिम्मेदारी संभालेंगे।
सलिल कुमार पटेल, जो अयोध्या के ADM City थे, अब सहारनपुर में ADM (FR) के रूप में तैनात हुए हैं।
रजनीश कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर का ADM (प्रशासन) बनाया गया है।
योगानंद पांडे को अयोध्या का नया ADM (नगर) नियुक्त किया गया है।
राहुल, सुखवीर सिंह और संजय कुमार पांडेय जैसे अधिकारी उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और अन्य प्रमुख संस्थानों में प्रबंधक व ADM स्तर की भूमिकाओं में भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें- वो ठाकुर नहीं, जाटव.. SP नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को कहे जातिसूचक शब्द, मचा बवाल
महिला अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
श्यामलता आनंद को झांसी का ADM (न्यायिक) बनाया गया है।
रिजवाना शाहिद को कानपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
गुंजा सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।
शालिनी प्रभाकर को बहराइच की नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
मीनू राणा को अलीगढ़ का ADM (वि/रा) बनाया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव जनसेवा, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। खासतौर पर वे जिले जहां आगामी महीनों में चुनाव या बड़े सरकारी आयोजन प्रस्तावित हैं, वहां अनुभवी अधिकारियों को भेजा गया है।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Balia News: बब्बन सिंह के अश्लील वायरल वीडियो पर BJP का बड़ा एक्शन, बोले– ‘मेरे खिलाफ रची गई साजिश’

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कदम एक वायरल वीडियो के बाद उठाया गया है, जिसमें रघुवंशी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डांसर… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
The post UP PCS Transfer May 2025: उत्तर प्रदेश में 51 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले ADM और SDM, देखें लिस्ट! appeared first on Thepublic News.