हाइलाइट्स
यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले
दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
प्रेरणा शर्मा बनीं निदेशक, सूडा; कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 14 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इस फेरबदल के तहत दीपक कुमार को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में मंगला प्रसाद सिंह को जिलाधिकारी, हरदोई, जबकि अनुनय झा को जिलाधिकारी, बलिया नियुक्त किया गया है। वहीं संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी, महाराजगंज बनाया गया है।
प्रवीण कुमार लक्षकार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त, अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयेन्द्र कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया है, वहीं मृणाली अविनाश जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर बनाया गया है।
ज्ञानेन्द्र सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर तैनात किया गया है।
संजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी, पीलीभीत बनाया गया है, जबकि अपूर्वा दुबे को उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
कुलदीप मीणा को मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर, और निशा को संयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरा नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रेरणा शर्मा को निदेशक, सूडा, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर भेजा गया है।
UP PCS Transfer List: यूपी में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, हिमांशु वर्मा को गोरखपुर अपर जिलाधिकारी की कमान
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के तहत कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
The post UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार appeared first on Bansal news.