Umesh Pal Murder Case News CCTV Footage: मेश पाल शूटआउट कांड का आज 21 वां दिन है. शूटआउट कांड के सीसीटीवी फुटेज से जहां पुलिस ने शूटर्स की पहचान कर ली है और फरार आरोपियों पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है. वहीं उमेश पाल हत्याकांड में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. उमेश पाल शूटआउट केस का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, यह सीसीटीवी फुटेज ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने का सबसे आखिरी फुटेज बताया जा रहा है. 32 सेकेंड का यह वीडियो उमेश पाल के घर की गली का है. इस सीसीटीवी फुटेज में गोली लगने से घायल उमेश पाल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद से जूझते हुए नजर आ रहे हैं.